मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने नौ एक्सप्रेस ट्रेनों के मोतीपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग करते हुए रेलमंत्री को पत्र लिखा है। इनमें राप्ती गंगा एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, मारुआडीह एक्सप्रेस, चंपारण हमसफर एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, राधिकापुर आनंद विहार एक्सप्रेस और भागलपुर गांधीधाम एक्सप्रेस शामिल हैं। विधान पार्षद के मुताबिक संबंधित इलाके में मेगा फूड पार्क के साथ ही अन्य उद्योगों का तेजी से विकास हो रहा है। ऐसे में महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.