मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मोतीपुर के एक गांव की 12 वर्षीय सातवीं की छात्रा को सूरत ले जा रहे उसी के गांव के एक युवक को गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से पकड़ा गया। किशोरी के साथ युवक को देखकर स्टेशन रोड में गश्त लगा रहे विशेष दस्ता के जवानों को शक हुआ। तब तक युवक किशोरी को लेकर स्टेशन परिसर में चला गया था। उसे पुलिस जवानों ने स्टेशन से पकड़कर थाने लाया। पूछताछ में पता चला कि युवक ने किशोरी को अंतर धार्मिक प्रेम-प्रसंग का झांसा दिया था। किशोरी को सुबह घर से लेकर निकला। छात्रा अपनी मां के नाक-कान व गले का जेवर भी साथ ले लिया था। नगर थाने पर लाकर पूछताछ में युवक ने अपना नाम पुलिस को मो. सोहैल बताया है। जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसमें तीन अन्य किशोरियों की तस्वीर मिली। इससे पुलिस को आरोपित य...