मुजफ्फरपुर, नवम्बर 15 -- - झुलसने से पांच लोग गंभीर, चार एसकेएमसीएच में भर्ती - मृतकों में महिला डीलर, उसके बेटे-बहू और दोनों पोती शामिल - घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जतायी जा रही आशंका - एसडीपीओ पश्चिमी-1 और एफएसएल की टीम पहुंची - फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू मुजफ्फरपुर/मोतीपुर, हिटी। मोतीपुर नगर परिषद वार्ड 13 नेता रोड में शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे जनवितरण प्रणाली दुकानदार के मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। सभी लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि तीन कमरों को आगोश में ले लिया। मृतकों में महिला डीलर, उसके बेटे-बहू और दो पोती शामिल है। वहीं, झुलसने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बिजली के शॉट-सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.