अंबेडकर नगर, फरवरी 15 -- बहराइच, संवाददाता। शोषण के आरोप में शनिवार को मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक के विरुद्ध एएनएम व आशाओं ने रोडजाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। देर रात आशाओं व एएनएम ने जिलाधिकारी कार्यालय के समझ भी पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए तत्काल उन्हें हटाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के चलते सीएमओ को रात में ही आना पड़ा। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने तत्काल सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उधर डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ.थानेदार को हटाकर जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया है। सीएचसी में ही तैनात ईएनटी सर्जन डॉ.प्रमोद कुमार को अग्रिम आदेश तक सीएचसी अधीक्षक का प्रभार सौंपा है। एएनएम व आशाओं का आरोप है कि अधीक्षक काफी दिनों से शोषण कर रहे हैं। कार्यों के नाम पर धन की मांग की जाती है। इसके अलावा भी कई ...