मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बस स्टैंड रोड स्थित एक क्लीनिक में बुधवार को नशे में हंगामा करते शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक जैन को मद्यनिषेध और मोतीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। मामले को लेकर क्लीनिक के स्टाफ हरनाही निवासी मंजीत कुमार मिश्रा ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें डॉ. दीपक कुमार जैन को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह क्लीनिक पर बैठा था, तभी डॉ. दीपक कुमार क्लीनिक में घुस गया। गाली देते हुए कहने लगे कि मेरे मरीज को बरगला कर अपने क्लीनिक पर लाते हो। गाली देने से मना करने पर पिटाई करने लगे। जान से मारने की भी धमकी दी। शोर मचाने पर अन्य स्टाफ और आसपास के लोगों के जुटने पर जान बची। थानेदार राजन कुमार पांडे ने बताया कि डॉ. जैन को न्यायिक ...