साहिबगंज, फरवरी 15 -- तालझारी । मोतीझरना स्थित मोती नाथ धाम में तीन दिवसीय मेला का शुभांरभ रविवार को बतौर मुख्य अतिथि एसपी अमित कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। एसपी ने मोतीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की। डीसी हेमंत सती ने भी मोतीनाथ मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा की बाबा नगरी मोतीझरना को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का हरसंभव प्रयास रहेगा। श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। इधर, महाशिवरात्रि मेला मोती नाथ धाम मे सुरक्षा को लेकर तालझारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय, बीपीओ रजनीश परासर, सहित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे। फोटो:114 , फीता काट कर मेला का शुभारंभ करते एसपी। मटियाल व गढ़तालाब शिव मंदिर स...