नई दिल्ली, फरवरी 11 -- मोती नगर इलाके में स्थित डीएलएफ स्थित पार्क में हुए एक नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपियों में पार्क में खड़े होने को लेकर शुरू हुई बहस में चाकू से गोद कर नाबालिग की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 9 फरवरी 2026 को जखीरा इलाके में रहने वाले नाबालिग लड़के की पार्क में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उसके ऊपरी पीठ पर चाकू से वार किया था। मोती नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में सीवर के गड्ढे ने ली एक और शख्स की जान, चप्पल ने खोला मौत का राजसीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग मामले की जांच के लिए एसीपी पंजाबी बाग आईपीएस शिवम की दे...