मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मोतीझील इलाके से लापता महिला को 43 दिन बाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बरामद किया गया है। महिला 15 जून से लापता थी। उसके पति ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें मो. जुबैर पर अपहरण का आरोप लगाया था। प्राथमिकी में पति ने बताया था कि तब काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी नहीं मिली तो पड़ोस की एक लड़की ने आकर बताया था कि पत्नी सहारनपुर के मो. जुबैर से हमेशा फोन पर बातचीत करती थी। उसी के साथ चली गई है। वह घर से 50 हजार रुपये और एक लाख के गहने भी ले गई थी। नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि महिला को सहारनपुर से मुजफ्फरपुर लाया जा रहा है। उसके बाद कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.