मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की अवैध वसूली के कारण मोतीझील में वाहन पार्किंग स्थल अवैध वेंडिंग जोन बन गया है। करीब 800 मीटर के पार्किंग स्थल पर अवैध वेंडिंग जोन चल रहा है। पार्किंग स्थल पर कब्जे के कारण वाहनों की पार्किंग मोतीझील ओवरब्रिज पर हो रही है, जहां ट्रैफिक पुलिस वाहन मालिकों से औसतन दो लाख रुपये हर महीने जुर्माना वसूल रही है। पुल के नीचे बने अवैध वेंडिंग जोन में लगने वाली दुकानों से नगर निगम कर्मी अवैध वसूली कर रहे हैं। इसके दम पर अवैध वेंडिंग जोन चल रहा है। शहर में नगर निगम कर्मियों के अवैध वसूली का खेल केवल मोतीझील में ही नहीं है। घिरनी पोखर सब्जी मंडी में भी अवैध वसूली का खुलासा हो चुका है। यहां फर्जी रसीद पर सब्जी दुकानदारों से वसूली होने का मामला सामने आया था। इसी तरह अवैध वेंडिंग जोन में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.