कुशीनगर, फरवरी 8 -- कुशीनगर। उप्र सरकार ने पंचायत उत्सव भवन बनाने का फैसला लिया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन बनाया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 1.60 करोड़ रुपये होगी। इसी क्रम में हाटा विधानसभा क्षेत्र के मोतीचक ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवां में बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्वीकृति दी है। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि पंचायत उत्सव भवन में एक हॉल, तीन कमरे, शौचालय, रसोई घर और अन्य सुविधाएं होंगी। ये भवन शादी-विवाह, तिलक, मुंडन, जन्मदिन जैसे आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान प्रदान करेंगे और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लाभ पहुंचाएंगे। पंचायत उत्सव भवन के नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.