गया, फरवरी 20 -- बाराचट्टी थाने में दर्ज डकैती और हत्या के सात साल पुराने एक मामले में शुक्रवार को मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने शेरघाटी की एक अदालत में गवाही दी। एडीजे-1 लवकुश कुमार की अदालत में पहुंचे एसपी को अभियोजन पक्ष के वकीलों ने बयान दर्ज कराने में मदद दी। डाका कांड के समय ट्रेनी आइपीएस स्वर्ण प्रभात बाराचट्टी थाने में बतौर एसएचओ तैनात थे। उन्होंने ही मुकदमा दर्ज किया था। न्यायालय सूत्रों ने बताया कि करीब आधा घंटे तक न्यायालय में ठहरे मोतिहारी के एसपी ने अभियोजन के पक्ष में अपनी गवाही दी। इस बीच अदालत में मौजूद बचाव पक्ष के अधिवक्ता सुनील दत्त ने उनसे जिरह भी किया। क्या था मामला रिकार्ड के मुताबिक डकैती और हत्या से जुड़ा यह मामला बाराचट्टी थाने के सौमिया-केवलिया गांव का है, जहां 14 मार्च 19 की रात डकैती की एक घटना के दौरान गृहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.