कार्यालय संवाददाता, फरवरी 13 -- यूपी में गोरखपुर के सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में एक फरवरी को मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद मरीजों की आंखों में संक्रमण फैलने के प्रकरण में डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उधर, संक्रमण के चलते अब तक पांच मरीजों की आंखें निकालनी पड़ी हैं। इनमें एक मरीज की आंख बुधवार की रात एम्स दिल्ली में सर्जरी कर निकाली गई है। पांच अन्य मरीजों की आंखों की रोशनी जा चुकी है। डीएम दीपक मीणा ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएल कुशवाहा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेत्र सर्जन डॉ. पंकज सोनी और जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. अंजनी कुमार गुप्ता को शामिल किया गया है। डीएम ने टीम को निर्देश दिया है कि अस्पताल का निरीक्षण, ओटी की जांच करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.