सुल्तानपुर, अप्रैल 11 -- गोसाईगंज,संवाददाता गोसाईगंज पुलिस ने गुरुवार को वांछित हिस्ट्रीशीटर अंकित मिश्रा को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह मोतिगरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पांच अप्रैल को अंकित मिश्रा और उसके साथी मान सिंह ने गंगा लॉ कॉलेज के पास पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस मामले में मान सिंह को पहले ही जेल भेजा जा चुका था, जबकि अंकित मिश्रा फरार चल रहा था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ नानेमऊ निवासी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में अंकित ने बताया कि घटना के वक्त उसके पास भी अवैध तमंचा था और मौका मिलने पर वह भी पुलिस पर फायर करता। पुलिस ने आरोपित के पास से एक देसी तमंचा और एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.