फिरोजाबाद, मई 22 -- शिकोहाबाद पुलिस ने बुलेट बाइक से तेज धमाका करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान से दुपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नगर क्षेत्र में बुलेट बाइक के साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकालने वाले दुपहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। जगह जगह अभियान से दुपहिया वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने बाइक को सीज करते हुए 20 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया। स्टंट कर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले युवाओं के खिलाफ भी अभियान चलाकर वाहनों के चालान काटे साथ ही जुर्माना लगाया। पुलिस ने अमित कुमार पुत्र धारा सिंह निवासी बेकार सखा, शक्ती सिंह पुत्र हरप्रसाद निवासी नगला हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त दोनों आरोपी वाहनों के कागजात भी नही दिखा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.