कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- 'समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजन समिति की सदस्य सेवानिवृत प्रोफ़ेसर अर्चना चन्द्रा ने नोडल अधिकारी के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र का मंगलवार को भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि जैविक, प्राकृतिक व मोटे आनाज की खेती से उत्तर प्रदेश विकसित होने के साथ-साथ समर्थ बनेगा। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। बताया कि केवीके की ओर से 20 हजार से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया। 1283 प्रसार कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया। 68 प्रक्षेत्र परीक्षण (ओएफ़टी) किया गया। कुल 2760 प्रक्षेत्र प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 4435 कुंतल बीज उत्पादन किया गया। 1,18,200 किसानों को मोबाइल से कृषि परामर्श दिया। 2267 मृदा परीक्षण किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.