सीतामढ़ी, मार्च 12 -- सीतामढ़ी। बथनाहा प्रखंड के मझौर गांव में मंगलवार को अपना खेत बगान फाउंडेशन के द्वारा मोटे आनाज की खेती विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने कलस्टर में खेती करने पर जोर देते हुए किसानों से अधिक से अधिक संख्या में मोटे आनाज की खेती करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में मोटे अनाज की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ेगी। कलस्टर में खेती करने से किसानों को अनाज का बाजार आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। साथ ही फसल करने व उसके संरक्षण में भी सुविधा होगी। उन्होंने किसानों से अपील की वे ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज की खेती करें। साथ ही जैविक खेती करने व मिट्टी की जांच कर ही रासायनिक उर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.