जहानाबाद, मई 28 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन के सभागार में बुधवार को खरीफ महा अभियान कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एके दास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, आत्मा के अध्यक्ष एवं बीस सूत्री सदस्य विद्यानंद सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री तथा प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसान भाइयों को इससे लाभ लेना चाहिए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने उर्वरक प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसान भाइयों को जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। इसके साथ-साथ मोटे अनाज के उत्पादन में भी किसानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.