रांची, मार्च 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के आवास पर रविवार को नमो श्री अन्न होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। दिन के 11:30 बजे संजय सेठ का अबीर-गुलाल लगाकर अभिवादन किया गया। संजय सेठ ने कहा कि होली प्यार बांटने का त्योहार है। कहा, त्योहार पर संकल्प लें कि हम मोटे अनाज का सेवन करेंगे और देश के विकास में भागीदारी निभाएंगे। रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, सुदेश महतो सहित कई नेता कार्यक्रम में पहुंचे। फूल और अबीर-गुलाल की होली खेलने के बाद सभी ने रंगारंग सांस्कृतिक और भजन कार्यक्रम का आनंद लिया। लोगों ने मोटे अनाज और व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। इस अवसर पर संजीव विजयवर्गीय, राज वर्मा, ऐश्वर्य सेठ, प्रमोद सारस्वत, भीष्म सिंह, मनोज तिवारी, नीरज चौधरी, बिंदेश्वर प्रसाद, सुरेश पांडेय, लल...