हजारीबाग, मार्च 24 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। राणी सती दादी की दिव्य गाथा पर आधारित फिल्म मोटी सेठानी का प्रदर्शन इंद्रलोक एलेक्स सिनेमा हॉल में किया गया। इस विशेष आयोजन में मारवाड़ी समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ भाग लिया। फिल्म प्रदर्शन की शुरुआत से पहले राणी सती मंदिर समिति के तत्वावधान में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से दादी राणी की आरती उतारी। पूरे सिनेमा हॉल में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने जय दादी राणी के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। श्रद्धालुओं की भारी मांग को देखते हुए मंगलवार को भी विशेष शो की व्यवस्था की गई है। प्रवेश दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगा और 3:00 बजे फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। मंदिर समिति ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.