जमशेदपुर, अगस्त 24 -- सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट साकची की ओर से संचालित महालक्ष्मी, अंजनी माता, राणी सती दादी मंदिर में शनिवार को भादो अमावस्या पर राणी सती दादी का महा मंगल पाठ आयोजित किया गया। समाज की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में मेहंदी लगाकर दादी के मंगल पाठ में हिस्सा लिया। शिल्पी वर्मा (कोलकाता) ने संगीतमय मंगल पाठ कर महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंगल पाठ का शुभारंभ गणेश वंदना म्हारा प्यारा गजानंद आइज्यो, रिद्ध सिद्ध न सागै लाइज्यो जी से किया गया। भजन गायक ने धोये धोये आंगना में आवो म्हारी दादी जी.... मोटी सेठानी म्हारो बेड़ों पार लगाणो पड़सी..., म्हारी तन-धन से लौ लागी ये माय..., दूजो वर नहिं ब्याहूंगी..., तेरा किसने किया सिंगार मैया बड़ी प्यारी लागे..., मेहंदी रची थारा हाथा में, घूरे काजल आंख्या में... जैसे एक से बढ़...