मेरठ, जून 17 -- आईएमए हॉल में मेरठ डांस स्पोर्ट्स यूनिट द्वारा आयोजित मोटिवेशनल डांस कंपीटीशन में प्रतिभाओं की झलक देखने को मिली। शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव गुप्ता एवं हर्षित गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में 90 बच्चों ने भाग लिया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। प्रतिभागियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहीं सीमा गर्ग ने जानकारी दी कि विजेता प्रतिभागी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत आनंदिता की मनमोहक भरतनाट्यम प्रस्तुति से हुई, जिसने सभागार में बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी कला को सराहते हुए उन्हें "मनमोहक भरतनाट्यम प्रस्तुति प्रमाणपत्र" से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने भक्ति, फिल्मी, विदेशी धुनों पर अपनी शानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.