हल्द्वानी, फरवरी 1 -- लालकुआं, संवाददाता। मोटाहल्दू रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित हिताची कंपनी के एटीएम में शनिवार रात एक चोर ने सेंध लगाकर उसे तोड़ने का प्रयास किया। पत्थरों से एटीएम को क्षतिग्रस्त करने के बावजूद आरोपी मशीन नहीं तोड़ सका और असफल होने पर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना अर्धरात्रि के बाद की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सिर पर बैगनुमा कपड़ा पहन रखा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि एटीएम से छेड़छाड़ करने वाले बदमाश की पहचान के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.