नई दिल्ली, जून 27 -- FASTag के सालाना पास की शुरुआत होने जा रही है। इसी बीच दो पहिया धारकों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। कहा जा रहा था कि सरकार जल्द ही मोटर साइकिल वालों से भी टोल टैक्स वसूलना शुरू कर सकती है। हालांकि, इसे लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ही गुरुवार को बड़ा अपडेट दे दिया है।टोल टैक्स का दावा सोशल मीडिया पर कुछ हैंडल दावा कर रहे थे कि दो पहिया चालकों को टोल टैक्स देना होगा। एक वायरल पोस्ट के अनुसार, 'दो पहिया पर टोल टैक्स। 15 जुलाई, 2025 से भारत में दो पहिया वाहनों को हाईवे के एंट्री पॉइंट्स पर टोल फ्री अनुभव का विशेषाधिकार नहीं मिलेगा।' इसी तरह के दावों के साथ कई पोस्ट सामने आई हैं।क्या है सच्चाई PIB यानी प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो ने साळ किया है कि दो पहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूले जाने का दावा झूठा है। NHAI की तरफ से इस तर...