देहरादून, दिसम्बर 3 -- नई टिहरी। डीएम के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा आज टिहरी, कोटी एवं बी पुरम क्षेत्रों में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न धाराओं - बिना टैक्स, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई के अंतर्गत कुल 22 चालान जारी किए गए तथा 04 वाहनों को बंद किया गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि सड़क सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी इसी प्रकार सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सत्येंद्रराज एआरटीओ (प्रवर्तन), नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.