रामगढ़, जनवरी 7 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। मोटर वाहन दुर्घटना दावा वाद संख्या 65/2023 में राष्ट्रीय लोक अदालत में हुए समझौते के आधार पर न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने दावाकर्ता अंकित कुमार के पक्ष में 20 लाख रुपये का चेक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में जमा कराया गया। इसके बाद न्यायालय ने दावाकर्ता को चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामगढ़ मो. तौफीकुल हसन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी मनोज कुमार राम, निबंधक हर्षित तिवारी तथा दावाकर्ता के अधिवक्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.