मेरठ, दिसम्बर 17 -- सरधना। मंगलवार सुबह नवीन मंडी मार्केट में मामूली कहासुनी पर कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं लोहे की रॉड मारकर उस पर हमला कर दिया। सिर में रॉड लगने से वह घायल हो गया। थाने पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल कराया और जांच में जुट गई। मोहल्ला गुसाईयान बड़ौत निवासी आसिफ खान पुत्र जाहिद ने बताया कि वह मोटर मैकेनिक है। सरधना की नवीन मंडी मार्केट में उसकी दुकान है। मंगलवार सुबह वह अपनी दुकान पर पहुंचा। उसने सर्विस के लिए आई एक कार को अपनी दुकान के साइड में खड़ी करा दी। इस बात को लेकर पड़ोसी दुकानदारों ने विरोध जताया और उससे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसे बेरहमी से पीटा और लोहे की रॉड से उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.