औरैया, फरवरी 4 -- अजीतमल, संवाददाता। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की गई है। मामले में अजीतमल कोतवाली में पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर निवासी शालिनी पत्नी अरुण कुमार ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह 30 जून 2023 को अरुण कुमार पुत्र चन्द्रप्रकाश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद से ही पति, ससुर, सास, चचिया सास, नाना और ननद द्वारा कम दहेज का आरोप लगाते हुए एक मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। पीड़िता के अनुसार जब उसके माता-पिता मांग पूरी करने में असमर्थ रहे तो ससुरालियों ने गाली-गलौज करते हुए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति द्वारा दूसरी शादी कर...