चतरा, मई 30 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। इटखोरी धनखेरी के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उक्त युवक को एक कार चालक जग्गा ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक अजित ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया है युवक के पैर में काफी चोटे आई है। युवक की पहचान मयूरहंड प्रखंड के 17 वर्षीय बहादुर साव पिता ब्रम्हदेव साव के रूप में की गई है। युवक ने कहा कि मोटरसाइकिल से नगवां जा रहे थे। इसी बीच बकरी को बचाने को लेकर गिर पड़े । युवक के परिजनों को खबर मिलने पर परिजन युवक से मिलने अस्पताल पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.