गढ़वा, नवम्बर 18 -- गढ़वा। गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर सोमवार शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना में पुलिस का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति डंडा थाना क्षेत्र के छप्परदागा गांव निवासी कुंवर महतो का पुत्र शिव प्रसाद बताया गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि शिव प्रसाद मेराल थाना में आरक्षी के पद पर पदस्थापित हैं। वह मेराल से किसी काम से मोटसाइकिल से आए थे। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। उससे वह घायल हो गए। उसके बाद स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...