सराईकेला, जून 10 -- सरायकेला।खरसावाँ थाना में चोरी हुई मोटरसाईकिल को पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया। थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिरबल कालिन्दी थाना दलभंगा ओपी कुचाई के बिजर गांव के युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक कार्रवाई हुई है। मालूम हो की 24 मई को मोटरसाइकिल की चोरी हुई थी। जिसके खिलाफ खरसावां थाना में शिकायत दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी मोटरसाइकिल में सम्मिलित युवक को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.