गढ़वा, फरवरी 7 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के महुलिया गांव में मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक दो वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चा उमेश भुइयां का पुत्र प्रिंस कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रिंस कुमार अपने घर के पास सड़क के किनारे खेल रहा था। उसी क्रम में गांव के ही ब्रजेश कुमार चंद्रवंशी नामक व्यक्ति शराब के नशे में उसे मोटरसाइकिल से धक्का मार दिया। घटना के बाद प्रिंस की चाची रानी देवी ने उसके गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो उक्त व्यक्ति ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद फोन से अन्य लोगों को बुलाकर उसे उसके घर में घुसकर मारपीट की। घटना के बाद सभी लोग डर के मारे घायल बच्चे को लेकर घर में छुपे रहे। जानकारी मिलने के बाद गांव के पूर्व मुखिया निवास राम वह...