चतरा, जनवरी 31 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। चतरा डोभी मुख्य मार्ग स्थित डुमरी गांव के समीप शनिवार को घटे एक सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति डुमरी गांव के सीताराम मिस्त्री है। घटना उसे समय घटा जब सीताराम मिस्त्री अपने घर के समीप सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हैं एक मोटरसाइकिल ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वृद्ध की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना में वृद्ध की दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.