कोडरमा, जून 29 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। शनिवार को सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़सिंह खैरा के समीप एक छोटी पुलिया के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शिवपुर निवासी धीरज कुमार (उम्र 41 वर्ष), पिता बीमल किशोर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, धीरज कुमार गोविंदपुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। खैरा-सिहास के बीच स्थित पुलिया के समीप सड़क पर बने गड्ढों के कारण उनकी बाइक अचानक असंतुलित हो गई और दुर्घटना हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त स्थान पर सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर है और गड्ढों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.