गढ़वा, मई 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा-मझिआंव मुख्य मार्ग पर दलेली गांव के पास हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कांडी थानांतर्गत चौका गांव निवासी सरजू मेहता का पुत्र 30 वर्षीय सुखाड़ी कुमार मेहता के रूप में हुई। वहीं घटना में स्वर्गीय रामपति मेहता का पुत्र 45 वर्षीय पुत्र अजय मेहता घायल हो गया। घटना के बाद दोनों को आसपास के लोगों ने तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुखाड़ी को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुखाड़ी व अजय अपने घर से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुखाड़ी के बहन के घर नारायणपुर आ रहे थे। उसी बीच दलेली गांव के पास एक पेड़ की टहनी टूट कर उसके ऊपर गिर गया। उससे उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.