कन्नौज, दिसम्बर 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपालजी महाराज का एलईडी के माध्यम से विशेष सत्संग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु भक्तजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए और संत रामपालजी महाराज के दिव्य प्रवचनों का रसपान किया। सत्संग के दौरान संत रामपाल जी महाराज ने कबीर साहेब की पवित्र बाणी का सहारा लेकर गहन आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया। संत रामपाल जी महाराज ने स्पष्ट किया कि ब्रह्मा, विष्णु और शिवजी भी जन्म-मृत्यु के चक्र में बंधे हैं। उन्होंने वेदों और पुराणों के प्रमाणों से सिद्ध किया कि ये त्रिदेव केवल तीनों लोकों (स्वर्ग, मृत्यु लोक और पाताल) तक ही सीमित हैं। इनकी भक्ति से पूर्ण मोक्ष की प्राप्ति असंभव है, क्योंकि ये स्वयं काल के जाल में फंसे हैं और जन्म-मृत्यु से मुक्त नहीं हैं। महाराजजी ने भक्तो...