गिरडीह, जुलाई 30 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव को लेकर तीर्थयात्रियों से गुलजार होने लगा है मधुबन। साधु संतों के सानिध्य में जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया है। महोत्सव में भीड़-भाड़ को देखते हुए प्रशासनिक तैयारी भी पूरी कर ली गई है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए संस्थाओं द्वारा भी मुक्कमल तैयारी की गई है। उल्लेख्य है कि 31 जुलाई गुरुवार को सम्मेदशिखर पारसनाथ में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का भव्य रुप से मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जायेगा। मोक्ष कल्याणक दिवस पर हजारों जैन श्रद्धालु स्वर्णभद्र टोंक पर श्रद्धा भाव से निर्वाण लाडू चढ़ाएंगे। मोक्ष कल्याणक दिवस अर्थात मोक्ष सप्तमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान होगा। झारखण्ड-बिहार की सबसे...