शामली, फरवरी 16 -- शामली। शहर के वीवी इंटर कालेज मंे चल रहे पंचकल्याण महोत्सव के अंतिम दिन शहर में भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैंकडों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। रथयात्रा पर हैलीकाप्टर द्वारा पुष्पवर्षा भी गयी। शोभायात्रा का विभिन्न मार्गों पर भव्य स्वागत भी किया गया। शहर के वीवी इंटर कालेज में चल रहे पंचकल्याण महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को जैन मुनि सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इस अवसर पर सुबह के समय पूजा अर्चना की गयी। इसके बाद सुबह 11 बजे वीवी इंटर कालेज से मोक्ष कल्याणक की भव्य रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। रथयात्रा वीवी इंटर कालेज से प्रारंभ होकर फव्वारा चौंक, कबाडी बाजार, बडा बाजार, गांधी चौक, रेलवे रोड, वर्मा मार्किट आदि से होते हुए वापस वीवी इंटर कालेज पर जाकर संपन्न ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.