गिरडीह, मार्च 7 -- पीरटांड़। आस्था व पर्यटन का अद्भुत संगम जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की मोक्षभूमि सम्मेदशिखर पारसनाथ में आध्यात्मिक होली मनाई जायेगी। तप और त्याग की भूमि मधुबन में धीरे-धीरे अध्यात्म होली खेलने का रंग चढ़ने लगा है। होली में जैन अनुयायी बाबा की भक्ति पूजा के रंग में रंगने की तैयारी में जुट गए हैं। होली महोत्सव को लेकर संस्थाओं की व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है। बता दें कि शांति अहिंसा और अध्यात्म की जैन भूमि पर सम्मेद शिखर मधुबन में पूर्णतः आध्यात्मिक होली मनाई जाती है। होली का मतलब रंग गुलाल मौज मस्ती है पर मधुबन में इन सब चीजों का कोई महत्व नहीं है। मधुबन की होली में जैन श्रद्धालु अध्यात्म के रंग में सराबोर होते हैं। श्रद्धालु बाबा की भक्ति पूजा आराधना कर होली का जश्न मनाते हैं। मधुबन में अब धीरे धीरे आध्यात्...