गिरडीह, मार्च 6 -- पीरटांड़, अजय भंड़ारी आस्था व पर्यटन का अद्भुत संगम जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की मोक्षभूमि सम्मेदशिखर पारसनाथ में आध्यात्मिक होली मनाई जायेगी। तप और त्याग की भूमि मधुबन में धीरे धीरे अध्यात्म का रंग चढ़ने लगा है। होली में जैन अनुयायी बाबा की भक्ति पूजा आराधना के रंग में रंगने की तैयारी में जुट गए है। होली महोत्सव को लेकर संस्थाओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है। बता दें कि शांति अहिंसा और अध्यात्म की भूमि जैन आनुआईयो का आस्था का केंद्र सम्मेद शिखर मधुबन में पूर्णतः आध्यात्मिक होली मनाई जाती है। होली का मतलब रंग गुलाल मौज मस्ती होती है पर मधुबन में इन सब चीजों का कोई महत्व नही है। मधुबन की होली में जैन श्रद्धालु अध्यात्म के रंग में सराबोर होते है। श्रद्धालु बाबा की भक्ति पूजा आराधना कर होली का जश्न मनात...