बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- मोकीमपुर गांव में शुरू हुआ 36 घंटे का भव्य अखंड कीर्तन कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ो भक्त बख्तियारपुर से जलभरी कर यात्रा करते पहुंचे पूजा स्थल फोटो: मुकीमपुर कलश : कलश शोभा यात्रा में शामिल चंडी के मोकीमपुर गांव के भक्त। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। चंडी प्रखंड के मोकीमपुर गांव में शुक्रवार को 36 घंटे का भव्य अखंड कीर्तन शुरू हुआ। इसके पहले सैकड़ो भक्तों ने गुरुवार को धूम धाम से कलश शोभा यात्रा निकली। भक्त बख्तियारपुर से जलभरी कर पैदल यात्रा करते पूजा स्थल पहुंचे। यज्ञ के पुरोहित जनार्दन पांडेय ने बताया की यज्ञ से गांव का वातावरण भक्तिमय है। इसमें ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में रामजतन प्रसाद, रामजन्म प्रसाद, गौतम कुमार सिंह व अन्य शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...