मुजफ्फरपुर, नवम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी के समर्थक की हत्या के बाद यहां भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। क्योंकि पूर्व में उत्तर बिहार में भी वर्चस्व की लड़ाई में चुनाव प्रचार के दौरान बंदूकें गरज चुकी हैं। प्रत्याशियों की हत्या का इतिहास यहां भी रहा है। हालांकि चुनाव प्रचार और चुनावी सभाओं की निगरानी पहले से की जा रही है। लेकिन, मोकामा में हुई हत्या के बाद प्रशासन और अधिक चौकस हो गया है। पुलिस की खुफिया विंग दलगत और निर्दलीय प्रत्याशी, उनके कार्यकर्ता और समर्थकों की निगेहबानी शुरू कर दी है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान शिवहर में श्यामपुर भटहां पंचायत मुखिया श्रीनारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। वे शिवहर से निर्दलीय उम्मीदवार थे। उनके गांव के बगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.