पटना, मार्च 10 -- घोसवरी थाने के पैजना पुल के समीप ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा सवार एक की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। घटना रविवार दोपहर की है। वहीं, चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। मृतका की पहचान घोसवरी के पैजन गांव निवासी स्व. राजो साहनी की पत्नी सुदमिया देवी (60) के रूप में हुई है। घायलों में मोकामा के कचरा मोहल्ला निवासी कार्तिक राम(42), गौरी देवी (30), अंजली कुमारी (16), आरती (13), प्रह्लाद कुमार (10) और अनु (7) शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कार्तिक राम बरबीघा में अपने साला की शादी समारोह से घर लौट रहा था। रास्ते में सुदमिया देवी ई- रिक्शा सवार में बैठी। पैजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.