पटना, नवम्बर 19 -- मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांची उत्तरी पंचायत में एक गीदड़ ने जमकर उत्पात मचाया। गीदड़ के उत्पात से गांव में अफरातफरी की स्थिति बनी रही और लोग भयभीत होकर भागने लगे। गीदड़ के हमले में पति और पत्नी जख्मी हुए हैं। मरांची उत्तरी पंचायत अंतर्गत विजयगढ़ में मंगलवार की सुबह करीब छह बजे पिंकी देवी अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गीदड़ ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। महिला को घायल करने के बाद गीदड़ उनके कमरे में घुसा और बच्चों पर हमला करने की कोशिश की। महिला की चीख पुकार सुनकर उसके पति हीरा शर्मा अपने बच्चों को बचाने की खातिर गीदड़ से भीड़ गए। बच्चों को बचाने के क्रम में उन पर कई बार हमला किया, जिससे पैर जख्मी हो गया। परन्तु किसी तरह उन्होंने अपने बच्चों को महफूज रखा। बच्चों की चीख पुकार को सुनकर आसपास से काफी संख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.