पटना, फरवरी 7 -- उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि मोकामा से मुंगेर ग्रीनफिल्ड (नई सड़क) फोरलेन सड़क (एनएच-33) के जमीन अधिग्रहण को केन्द्र सरकार ने मंजूर कर दिया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। इस सड़क के बनने से संबंधित क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 21 नवम्बर 2024 को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मेरे अनुरोध पर बोधगया में इस पथ के निर्माण की घोषणा की थी। इतने कम समय में इस पथ की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसके लिए मैं केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। यह सड़क लगभग 81 किलोमीटर लंबी होगी। लगभग पांच हजार करोड़ इस पर खर्च होंगे। राज्य सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार ने चार हजार करोड़ का बजट प्रावधान इसी वर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.