बेगुसराय, जनवरी 5 -- बीहट। हर्ल ग्राउंड में सोमवार को शुरु हुए शहीद राजेश स्मृति अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता के उदघाटन मुकाबले में मोकामा ने एनटीपीसी बरौनी सीआईएसएफ टीम को आठ विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सीआईएसएफ की टीम ने 12 वें ओर में सभी विकेट खोकर 77 रन बनाये। जबाब में मोकामा की टीम 10 वें ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाकर मुकाबले को आठ विकेट से जीत लिया। मोकामा टीम के रंधीर मैक्स 30 रन तथा 3 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच रहे। मटिहानी विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, सीआईएसएफ के डिप्टी कमाडेंट आकाश सक्सेना, सहायक कमाडेंट भास्कर दास ने संयुक्त रूप में टूर्नामेंट का उदघाटन किया। आयोजन समिति के सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि टूर्नामंट का फाइनल मुकाबला 13 जनवरी को खेला जायेगा। मौके पर पंकज कुमार, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.