पटना, फरवरी 15 -- मोकामा गोलीकांड में बेऊर जेल में बंद पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह को बड़ा झटका लगा है। पटना की सेशन कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया। ऐसे में अब अनंत सिंह को जमानत के लिए पटना हाई कोर्ट का रूख करना होगा। इससे पहले एमपी एमएलए कोर्ट ने भी अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बाढ़ अनुमंडल के एक गांव में हुई गोलीबारी के मामले में दो आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। इन दोनों मामले में पूर्व विधायक को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पूर्व विधायक ने बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। तभी से न्यायिक हिरासत के तहत बेऊर जेल में बंद हैं। आपको बता दें मोकामा के पंचमहला में फायरिंग मामले में 24 जनवरी को पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.