निज प्रतिनिधि, नवम्बर 20 -- बिहार के बेगूसराय जिले में एसटीएफ और तेघड़ा थाना की पुलिस से हुई मुठभेड़ में मोकामा के कुख्यात नीरज सिंह उर्फ नीरज बॉस को पैर में गोली लग गई। इसके बाद नीरज समेत तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात नीरज बॉस को पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। वह पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव का रहने वाला है। अन्य गिरफ्तार बदमाशों में ब्रह्मपुर गांव निवासी विकास सिंह और विष्णु कुमार के अलावा तेघड़ा थाना के मधुरापुर गांव निवासी कन्हैया कुमार के नाम शामिल हैं। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से दो रेगुलर राइफल, एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, सात खोखे बरामद, .315 एमएम की 12 व 7.65 एमएम की तीन गोलियां बरामद की हैं। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जख्मी बदमाश का इलाज तेघड़ा अस्पताल में चल रहा है। इन बदमाशों का दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.