पटना, दिसम्बर 30 -- एनएच-33 पर तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना पंचमहला थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम की है। पिकअप बड़हिया से बाटा मोड़ की ओर जा रहा था। मृतक की पहचान बेगूसराय के नया गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर निवासी कमल किशोर सिंह के चौदह वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में हुई। वह अपनी बहन के यहां लखीसराय के विरूपुर जा रहा था। पुलिस ने पिकअप चालक खुसरूपुर निवासी चंद्रिका कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हाथीदह में गंगा स्नान कर अपने घर बड़हिया जा रही मुन्नी देवी और माला देवी, पटना से आंख दिखाकर शेखपुरा निवासी विजय साहनी और जलालपुर निवासी देवेंद्र सिंह और एक अन्य घायल हैं। थानाध्यक्ष नें बताया कि शेखपुरा निवासी विजय साहनी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच...