मधुबनी, दिसम्बर 31 -- पंडौल,एक संवाददाता। मोकरमपुर में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत तुफैल-11 बनाम चमन-11 के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तुफैल-11 की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमन-11 की टीम ने भी जोरदार बल्लेबाजी की और 19.3 ओवर में 223 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह चमन-11 को 8 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ तुफैल-11 ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए दीपक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दीपक ने मात्र 26 गेंदों पर ताबड़तोड़ 67 रन बनाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन...