नई दिल्ली, मई 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई द्वारा उन्हें निशाना बनाकर किए गए कथित अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। नेता मोइत्रा ने आवेदन में अदालत से दुबे और देहाद्राई को पोस्ट हटाने का निर्देश देने का आग्रह किया। यह मामला लंबे समय से चले आ रहे विवाद का हिस्सा है, जिसमें दुबे और जय अनंत ने वर्ष 2023 में मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने दुबे के वकील से निर्देश लेने को कहा कि क्या भाजपा सांसद अपनी विवादित पोस्ट हटा सकते हैं। दुबे के वकील ने कहा कि यह पोस्ट मोइत्रा के खिलाफ दुबे की शिकायत पर लोकपाल के फैसले पर आधारित थी। अदालत ने कह...